{"_id":"69177a1a7644cd94600910d4","slug":"aiims-union-joint-secretary-inspected-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1135111-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने किया एम्स का निरीक्षण: स्रोत-एम्स
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव (पीएमएसएसवाई) अंकिता मिश्रा बुंदेला ने शुक्रवार को एम्स का दौरा किया। इस दौरान निरीक्षण के साथ शोध विषय के विद्यार्थियों से संवाद और समीक्षा भी की।
संयुक्त सचिव ने डे केयर कीमोथेरेपी यूनिट का उद्घाटन किया और कैंसर रोगियों से संवाद किया। उन्होंने रोगियों के प्रति प्रदर्शित संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने की सराहना की। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने ‘पंख’ बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए विकसित प्ले एंड एक्टिविटी का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बाल वार्ड में बच्चों से भेंट की तथा उपहार वितरित किए, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
दौरे के दौरान उन्होंने एमबीबीएस छात्राओं के छात्रावास का भी निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। कहा कि स्नातक स्तर के छात्रों को शोध गतिविधियों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शोध कार्य में वृद्धि और विद्यार्थियों को नवाचार के प्रति प्रेरित करने पर बल दिया, जिससे विज्ञान आधारित सोच और साक्ष्यपरक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक में साथ एम्स के सभी विभागों के डीन, उपनिदेशक (प्रशासन) चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।