फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Studies will begin in three new courses with eight seats.

एम्स : तीन नए कोर्स में आठ सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई

Tue, 10 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Studies will begin in three new courses with eight seats.
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। संस्थान में जल्द ही पीरियोडोंटोलॉजी में एमडीएस और दो नए डीएम सुपर स्पेशियलिटी कोर्स गैस्ट्रोएंटरोलॉजी व क्रिटिकल केयर मेडिसिन की शुरुआत की जाएगी। फिलहाल तीनों कोर्स में आठ सीटों पर पढ़ाई कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

बीते दिनों एम्स में स्टैंडिंग एकेडमिक कमेटी की बैठक में इन कोर्स को शुरू करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली थी। एम्स के डेंटल विभाग में एमडीएस की शुरुआत के साथ ही पीरियोडोंटोलॉजी जैसे अत्याधुनिक और विशेष शाखा में विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से दांतों के आसपास के ऊतकों, मसूड़ों की बीमारियों और डेंटल सर्जरी से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा। वहीं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम कोर्स से सुपरस्पेशियलिटी की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ विभा दत्ता ने बताया कि पीरियोडेंटोलॉजी में एमडीएस कोर्स में एक पद पर तैनाती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा दो अतिरिक्त सीटों पर भी चयन किया जाएगा। गैस्ट्रो और क्रिटिकल केयर के लिए भी तीन- तीन पदों पर बैच चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed