फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS police have registered an FIR against the Sub-Registrar of Chauri Chaura.

Gorakhpur News: फर्जी दानपत्र से करोड़ों की जमीन बहू के नाम दर्ज करा दिया, रजिस्ट्रार समेत सात पर एफआईआर

Fri, 10 Jul 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
AIIMS police have registered an FIR against the Sub-Registrar of Chauri Chaura.
- एम्स पुलिस ने चौरीचौरा के उप निबंधक (रजिस्ट्रार) के खिलाफ दर्ज की है प्राथमिकी
विज्ञापन



गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग की करोड़ों रुपये की जमीन कथित रूप से फर्जी दानपत्र के जरिये उनकी बड़ी बहू के नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चौरीचौरा के उप निबंधक (रजिस्ट्रार) शिवम दुबे समेत सात नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगदीशपुर निवासी बंशीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह वृद्ध और अस्वस्थ हैं। उनके चार पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि यशवंत सिंह यादव, देवनाथ यादव, सरिता देवी, रंजीत पासवान, शिवम दुबे, संदीप और अन्य लोगों ने आपस में मिलकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची। शिकायतकर्ता के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को चौरीचौरा स्थित उप निबंधक कार्यालय में गाटा संख्या 777 की 0.585 हेक्टेयर भूमि का फर्जी दानपत्र तैयार कर उनकी बड़ी बहू सरिता देवी के नाम दर्ज करा दिया गया। आरोप है कि दानपत्र में लगी फोटो उनकी नहीं है और दर्ज मोबाइल नंबर भी उनका नहीं है। दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी बताए गए हैं। बंशीलाल का आरोप है कि उनकी जानकारी, सहमति और उपस्थिति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। इसके बाद भूमि का नामांतरण भी करा लिया गया। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों का उद्देश्य जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग के जरिये आर्थिक लाभ कमाना था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की ओर से पहले दी गई तहरीर पर जांच कराई गई थी। आरोप है कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सही नहीं भेजी गई लेकिन बाद में हुई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed