फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Health of over 100 villagers examined at health camp.

एम्स : स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों की जांची गई सेहत

Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Health of over 100 villagers examined at health camp.
गोरखपुर। एम्स की ओर से विकासखंड सरदारनगर के गौनर स्थित पंचायत भवन में आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। एम्स के बाल रोग, दंत चिकित्सा, नेत्र रोग तथा कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
विज्ञापन

शिविर में सामान्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उच्च रक्तचाप और मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा बच्चों, दांतों और आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ खान-पान की आदतों और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और रोगों की पहचान से गंभीर बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप खरया और डॉ. राम शंकर रथ ने पोषण एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुकन्या मजूमदार, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. प्रज्ज्वल, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed