फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS Gorakhpur records 5,936 OPD patients in a single day, setting a new record.

Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में एक दिन में 5,936 मरीजों की ओपीडी, नया रिकॉर्ड

Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur records 5,936 OPD patients in a single day, setting a new record.
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर ने एक दिन में रिकॉर्ड 5,936 मरीजों की ओपीडी का आंकड़ा दर्ज कर नया कीर्तिमान बनाया है। सात सितंबर को इतनी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में मरीजों की रिकॉर्ड संख्या गोरखपुर के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लिए एम्स की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करती है। विभिन्न चिकित्सा और सर्जिकल विशेषज्ञताओं की ओपीडी में मरीज पहुंचे और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed