फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: 40 medical teachers got promotion

एम्स: 40 चिकित्सा शिक्षकों को मिली पदोन्नति

Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: 40 medical teachers got promotion
गोरखपुर। एम्स में 40 चिकित्सा शिक्षकों के पदोन्नति का मामला निपट गया है। साक्षात्कार खत्म होने के 17 घंटे से भी कम समय में परिणाम घोषित कर एम्स ने रिकाॅर्ड बनाया है। पदोन्नति पाए चिकित्सा शिक्षकों को परिणाम की घोषणा से भी अवगत करा दिया गया है। पिछली बार यह प्रक्रिया चयन समिति के अध्यक्ष पद पर विवाद के चलते रुक गई थी। साक्षात्कार भी रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल के कार्यभार संभालते ही चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति का मामला सामने आ गया था। स्थायी चयन समिति के अध्यक्ष पद पर विवाद के चलते साक्षात्कार को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद कार्यकारी निदेशक ने प्रक्रिया को फिर से शुरू कराने के लिए एम्स प्रेसिडेंट से चर्चा की थी। चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष बनाकर 19 और 20 फरवरी को साक्षात्कार कराया गया। सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए साक्षात्कार मंगलवार रात 11 बजे समाप्त हुई। इसके बाद बुधवार शाम पांच बजे इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed