{"_id":"63898fa0eab30435724bee37","slug":"aids-does-not-spread-by-shaking-hands-eating-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हाथ मिलाने, साथ खाने से नहीं फैलता है एड्स, 5,290 मरीजों का चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हाथ मिलाने, साथ खाने से नहीं फैलता है एड्स, 5,290 मरीजों का चल रहा है इलाज
Fri, 02 Dec 2022 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि जिले में 5,290 एचआईवी संक्रमित मरीज दवा का सेवन कर सामान्य जीवन जी रहे हैं। इनमें से 380 बच्चे हैं। 22 एचआईवी संक्रमित गर्भवती हैं, जिनके सुरक्षित प्रसव के इंतजाम किए जा रहे हैं। 58 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें एचआईवी के साथ टीबी भी है।
विज्ञापन
एचआईवी एड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ रहने, उसके साथ खाना खाने या उससे हाथ मिलाने से संक्रमण नहीं फैलता है। यह सिर्फ संक्रमित रक्त, सुई या संक्रमित के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होता है। लोगों को एड्स मरीजों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके साथ सामान्य जीवन व्यतीत करना चाहिए।
विज्ञापन
ये जानकारी सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने दी। बृहस्पतिवार को वह एड्स संबंधित जन जागरुकता रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली शास्त्री चौक, टाउनहाल और घोष कंपनी चौराहा होते हुए जिला क्षय रोग केंद्र पर पहुंची। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, इसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर एड्स रोगियों से भेदभाव न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने मंडलीय कारागार पहुंचकर वहां मरीजों और कर्मचारियों को भी जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि एड्स मरीज के साथ बैठने, सामान्य मेल मिलाप, हाथ मिलाने, एक ही बर्तन में खाना खाने व पानी पीने, एक ही तरण ताल में नहाने से एड्स का संक्रमण नहीं होता है। इस मौके पर एसीएमओ आरसीएच डॉ. नंद कुमार, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, एआरओ एसएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5,290 मरीजों का चल रहा है इलाज
सीएमओ ने बताया कि जिले में 5,290 एचआईवी संक्रमित मरीज दवा का सेवन कर सामान्य जीवन जी रहे हैं। इनमें से 380 बच्चे हैं। 22 एचआईवी संक्रमित गर्भवती हैं, जिनके सुरक्षित प्रसव के इंतजाम किए जा रहे हैं। 58 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें एचआईवी के साथ टीबी भी है।
नर्सिंग के विद्यार्थियों ने किया जागरूक
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में एड्स दिवस के मौके पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी ने प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि एड्स मरीजों के साथ भेदभाव न करें। इस मौके पर डॉ. राजकिशोर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. अल्का सक्सेना आदि मौजूद रहीं।