फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agniveer recruitment will be done in MMMUT from today

Gorakhpur News: आज से एमएमएमयूटी में होगी अग्निवीर भर्ती, जानिए कौन ले सकता है हिस्सा

Tue, 02 Jan 2024 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jan 2024 12:19 PM IST
सार

एसपी सिटी केके विश्नोई ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों के आने पर कोई असुविधा न हो। इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Agniveer recruitment will be done in MMMUT from today
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर से 2 जनवरी से 12 जनवरी के बीच गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में अप्रैल 2023 में हुई ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सीईई पास करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। इसके लिए लगभग 13200 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन


यह अग्निवीर भर्ती जीडी, अग्निवीर लिपिक, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, 8वीं और 10वीं युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इस रैली में प्रदेश के 12 जिलों के उम्मीदवार के भाग लेंगे। इसमें मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी केके विश्नोई ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों के आने पर कोई असुविधा न हो। इसका ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed