फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After waiting, it rained a bit and the humidity increased further.

Gorakhpur News: इंतजार के बाद थोड़े बरसे तो ऐसे कि और बढ़ गई उमस

Thu, 28 Sep 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
After waiting, it rained a bit and the humidity increased further.
गोरखपुर। बुधवार को सुबह और दोपहर में आसमान में बादल उमड़े तो लगा कि जोरदार बारिश होगी, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राहत क्या मिलती, थोड़ी देर की बारिश ने उमस भरी गर्मी और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


रिमझिम बारिश व बादल छाने से चार-पांच दिन से मौसम सुहाना बना हुआ था। मंगलवार से फिर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। दिन में अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को भी सुबह से ही तीखी धूप परेशान करने लगी। सुबह करीब 10 बजे बदली छाने के बाद शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश थमने के बाद फिर उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। दोपहर में भी शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से लोग तरबतर होते रहे।
विज्ञापन

बारिश होने से कुछ समय के लिए लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बाद में फिर उमस बेचैन करने लगी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौमस विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को आंशिक रूप से बदली छाने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed