{"_id":"698a4c4cc9965cc4bd048c38","slug":"after-threatening-a-history-sheeter-entered-the-shop-and-vandalized-it-fir-lodged-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1224194-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धमकी देने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धमकी देने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चौरीचौरा। सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक दुकान में तोड़फोड़ और दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मित जायसवाल उर्फ रिंकू समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दुकानदार राजू मोदनवाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व उसका आशीष वर्मा से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आरोपियों की ओर से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। पीड़ित के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व धीरज यादव और लड्डू ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 6 फरवरी को जब दुकान बंद थी, उसी दौरान आरोपी दुकान में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान का गल्ला भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
आरोप है कि यह पूरी वारदात हिस्ट्रीशीटर अमित जायसवाल उर्फ रिंकू के इशारे पर आशीष वर्मा, धीरज यादव और लड्डू सहित अन्य लोगों द्वारा अंजाम दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौरीचौरा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित जायसवाल उर्फ रिंकू, आशीष वर्मा, धीरज यादव और लड्डू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी कर लिया है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।