{"_id":"653ab8738227729b9e004c94","slug":"after-the-western-disturbance-weakened-the-weather-started-becoming-dry-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-349839-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर फिर मौसम होने लगा शुष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर फिर मौसम होने लगा शुष्क
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम हुआ शुष्क...अभी गर्मी से राहत नहीं
-दा दिनों से लगातार बढ़ रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान
-सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम फिर शुष्क होने लगा है। पिछले दो दिन से लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी महसूस होने लगी है। पांच दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तक पहुंच गया था, वहीं बृहस्पतिवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 31 अक्तूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। यानी अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पांच साल पहले वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था और सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक गया था। कोरोना काल में प्रदूषण का असर कम हुआ तो मौसम भी सामान्य हो गया। लेकिन, इसके बाद से अक्तूबर में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 21 अक्तूबर को रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके दूसरे दिन में रात का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होता रहा।
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का ट्रैक कमजोर होने के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -
दिन में होने लगा गर्मी का अहसास
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी का अहसास करने लगे है। बृहस्पतिवार को दिन में तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि से लोग फिर रात में पंखा व कूलर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिए हैं।
-- -- -
पिछले दस वर्ष में अक्तूबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति
वर्ष..................अधिकतम..................न्यूनतम
2013..................32.9........................16.3
2014..................34.6........................16.2
2015..................36.6........................14.7
2016..................34.8........................14.8
2017..................36.1........................17.6
2018..................37.4........................14.8
2019..................33.2........................18.6
2020..................34.9........................14.8
2021..................33.2........................16.4
2022..................34.1........................15.9
2023..................32.5........................16.1 (अबतक)