फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the protest, Aam Aadmi Party workers submitted a memorandum to the Governor.

Gorakhpur News: शास्त्री चौक उपकेंद्र पर ऊर्जा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
After the protest, Aam Aadmi Party workers submitted a memorandum to the Governor.
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से ऊर्जा मंत्री का पुतला छीनती पुलिस।
गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शास्त्री चौक उपकेंद्र पर बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली मंत्री का पुतला फुंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। कई जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जब जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुशवाहा, राजेश राजभर, गोविंद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, रीतू सागर, धनंजय श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, महेंद्र कुमार पासवान, मोहम्मद कलीम, अमिताभ जायसवाल, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed