{"_id":"6959761a128e8cd5d20227a4","slug":"after-the-indore-incident-water-testing-began-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1185920-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ पानी का अभियान: गोरखपुर के वार्डों में भी पानी की जांच शुरू, जानिए क्यों नगर निगम ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ पानी का अभियान: गोरखपुर के वार्डों में भी पानी की जांच शुरू, जानिए क्यों नगर निगम ने लिया ये फैसला
Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
सार
वार्डों में पाइपलाइन की मरम्मत के साथ नगर निगम ने पानी की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। महिला समूह की कार्यकर्ताओं ने ओटी टेस्ट (ऑन द स्पॉट) के जरिये विभिन्न नलों और टंकियों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच की। साथ ही सभी पानी के टंकियों की सफाई कराई गई, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम
- फोटो : X @NagarNigamGkp
विस्तार
इंदौर में दूषित पानी से मौत की खबर के बाद गोरखपुर नगर निगम प्रशासन ने शहर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। शनिवार को नगर निगम के जलकल विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन और टंकियों की जांच का अभियान चलाया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अभियान का निरीक्षण किया और टीम को सभी वार्डों में तत्काल मरम्मत और पानी की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। अभियान के दौरान नौसड़, रसूलपुर, धर्मशाला और अन्य वार्डों में पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
रसूलपुर वार्ड की ग्रीन सिटी रोड पर तीन स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसे अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल की टीम ने मौके पर मरम्मत कर जलापूर्ति सामान्य किया। अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि लीकेज की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की गई और भविष्य में होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए सभी वार्डों में सर्वे कर पाइपलाइन की स्थिति का पूरा डाटा तैयार किया गया।
विज्ञापन
पाइपलाइन की मरम्मत के साथ नगर निगम ने पानी की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया। महिला समूह की कार्यकर्ताओं ने ओटी टेस्ट (ऑन द स्पॉट) के जरिये विभिन्न नलों और टंकियों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच की। साथ ही सभी पानी के टंकियों की सफाई कराई गई, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी वार्ड से लीकेज या दूषित पानी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने जनता से अपील
की है कि पानी की समस्याओं की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।