फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After returning from Rajasthan, a woman made serious allegations against her cousin, the truth was revealed during a police investigation.

Gorakhpur News: महिला को बेचने का आरोप निकला फर्जी, पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने

Tue, 14 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
After returning from Rajasthan, a woman made serious allegations against her cousin, the truth was revealed during a police investigation.
राजस्थान से लौटकर महिला ने लगाया ममेरी बहन पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में खुली सच्चाई
विज्ञापन

गोला के बिसरा गांव का मामला, विधि-विधान से हुई थी शादी, जेवर लेकर लौटने के बाद गढ़ी कहानी

गोला। नगर पंचायत क्षेत्र के बिसरा गांव में ममेरी बहन पर महिला को तीन लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज आरोप आखिरकार पुलिस जांच में फर्जी साबित हुआ। शुरुआती शिकायत में मानव तस्करी जैसी गंभीर आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में मामला पारिवारिक विवाद का निकला।
राजस्थान से लौटकर आई 37 वर्षीय महिला ने अपनी ममेरी बहन समेत कई लोगों पर आरोप लगाया था कि उसे शादी के नाम पर तीन लाख रुपये में बेच दिया गया और वहां प्रताड़ित किया गया। इस मामले में उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पीड़िता और उसकी मां ने शिकायत में बताया था कि करीब दो माह पहले उसे मदरहा गांव के कुछ लोग समय स्थान माता के मंदिर ले गए, जहां राजस्थान के एक युवक के साथ उसकी शादी कराई गई। आरोप था कि इस दौरान तीन लाख रुपये लेकर उसे युवक के साथ भेज दिया गया। महिला का कहना था कि राजस्थान पहुंचने के बाद उसे सच्चाई का पता चला और वहां उसे प्रताड़ित किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसे गलत काम में धकेलने की कोशिश की गई, जिसके बाद वह किसी तरह भागकर घर पहुंची। महिला और उसके परिवार ने यह भी आरोप लगाया था कि जिन लोगों ने उसे बेचा था, वे घर आकर धमकी दे रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। इसको लेकर परिवार में दहशत का माहौल बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा, दो बच्चों की मां है महिला
पीड़िता पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे तीन साल की बेटी और बेटा है। पति से अलग होने के बाद वह मायके में रहकर मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। उसने अपनी ममेरी बहन पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया था।



पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला। जांच में सामने आया कि महिला की शादी उसकी ममेरी बहन ने अपने चाचा ससुर के बेटे से विधि-विधान से कराई थी। शादी के बाद वह राजस्थान गई थी, जहां पति से उसका विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद के बाद महिला शादी में मिले जेवर लेकर बिना बताए अपने घर लौट आई। जब इसकी जानकारी ससुराल पक्ष को हुई तो वे उसे वापस ले जाने पहुंचे और अपने गहनों की मांग की।
-दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed