फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After marriage, women will only be able to receive rations at their in-laws' house in Gorakhpur

Gorakhpur News: 500 महिलाओं के दो जगह नाम, शादी के बाद सिर्फ ससुराल में ही राशन ले सकेंगी महिलाएं

Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 12:37 AM IST
सार

बहुत सारी महिलाएं दो जगहों से ले रही थीं। नियमानुसार उन्हें फॉर्म भरकर मायके वाले राशन कार्ड से नाम हटवाना चाहिए था। अब आपूर्ति विभाग ने सर्वे शुरू कराया है। इसके तहत जिला पूर्ति विभाग की ओर से एक फाॅर्म दिया जा रहा है। इसमें एक ही फाॅर्म में मायके के पते व राशन कार्ड के विवरण के साथ ससुराल का पता व राशन कार्ड का विवरण भरना है।

विज्ञापन
After marriage, women will only be able to receive rations at their in-laws' house in Gorakhpur
विवाहिता महिलाओं के राशन कार्ड के लिए भरा जाने वाला फॉर्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब शादी के बाद महिलाएं सिर्फ ससुराल में ही कोटे का राशन ले पाएंगी। मायके में राशन कार्ड से उनका नाम हटाया जाएगा। आपूर्ति विभाग ने सर्वे कराकर अब तक 1535 महिलाओं का नाम मायके के राशन कार्ड से हटवाकर ससुराल में जुड़वाया है। सर्वे अभी चल रहा है, करीब 500 और महिलाएं चिह्नित हुई हैं, जिनके नाम पर दोनों जगहों से राशन लिया जा रहा था।

विज्ञापन


जल्द ही सत्यापन कराकर इनका भी नाम मायके वाले राशन कार्ड से हटाया जाएगा। सरकारी राशन की दुकान से प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाता है।
विज्ञापन


उनको चावल व गेंहू मिलता है। इसका लाभ बहुत सारी महिलाएं दो जगहों से ले रही थीं। नियमानुसार उन्हें फॉर्म भरकर मायके वाले राशन कार्ड से नाम हटवाना चाहिए था। अब आपूर्ति विभाग ने सर्वे शुरू कराया है। इसके तहत जिला पूर्ति विभाग की ओर से एक फाॅर्म दिया जा रहा है। इसमें एक ही फाॅर्म में मायके के पते व राशन कार्ड के विवरण के साथ ससुराल का पता व राशन कार्ड का विवरण भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके से ससुराल जा चुकी महिलाओं का एक ही जगह राशन कार्ड में नाम रहेगा। संपर्क कर नाम कटवाने और ससुराल में जोड़वाने के लिए आवेदन करवाया जा रहा है। अब तक 1535 महिलाओं के नाम मायके से हटाए गए हैं:  रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed