फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Karnataka eco tourism board will be formed in Uttar Pradesh

गोरखपुर महोत्सव में बोले पर्यटन मंत्री, कर्नाटक के बाद अब यूपी में बनेगा इको टूरिज्म बोर्ड

Tue, 12 Jan 2021 07:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
After Karnataka eco tourism board will be formed in Uttar Pradesh
गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही साथ में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सांसद रवि किशन, सभा सांसद जय प्रकाश निषाद व विधायक डॉ राधा मोहन दास। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2021 का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ। चंपा देवी पार्क में महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म के विकास की अपरा संभावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर कर्नाटक के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इको टूरिज्म बोर्ड बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने पूर्वांचल में इको टूरिज्म का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर का अनुपम रामगढ़ताल, जहां इस कोरोना काल में भी नव वर्ष के पहले दिन आठ से दस लाख लोगों के आगमन का गवाह बना, वहीं चंदौली का चंद्रप्रभा जलप्रपात विश्व का तीसरे नंबर का सबसे बड़ा जलप्रपात है।
विज्ञापन


ऐसी बहुत से धरोहर यूपी में मौजूद है मगर पूर्ववर्ती सरकारों ने लगातार इनकी उपेक्षा की। 2017 से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की भाजपा सरकार अब इन सभी धरोहरों को संजोने का काम कर रही है। बहुत से बदलाव दिखाई पड़ने लगे हैं तो कुछ आने वाले समय में दिखाई पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की देखरेख में सांस्कृतिक जागरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार महोत्सव के मंच से क्षेत्रीय कलाकारों को खूब मौका मिला तो उन्होंने भी अपनी कला के प्रदर्शन से समां बांध दिया। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने अपने स्वागत संबोधन में महोत्सव की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन से यह आयोजन संभव हो पाया।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने भी सभी अतिथियों, कलाकारों समेत महोत्सव में आए सभी लोगों का स्वागत किया। शुभारंभ समारोह में  सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

अयोध्या में पर्यटन की 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चालू

पर्यटन मंत्री ने कहा कि विवादित बनाकर विकास सत्ने वंचित किए गए अयोध्या धाम में भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही इसे विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चालू हैं। काशी में भव्य विश्वनाथ धाम, मथुरा वृंदावन में 300 से अधिक पर्यटन स्थलों का विकास, चित्रकूट धाम में लक्ष्मण झूला, मंदाकिनी आरती, घाटों का सुंदरीकरण, श्रृंगवेरपुर में निषादराज गुह्य का उद्यान, बहराइच में 40 एकड़ में वीर सुहेलदेव की स्मृति में परियोजना, कुशीनगर में 40 करोड़ से पर्यटन सुविधाओं का विकास, संतकबीर की स्थली, देवीपाटन आदि का विकास भी पहली बार योगी सरकार में किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के भव्य कुंभ की सफलता का भी उल्लेख किया।

योगी के नेतृत्व में अब ऊपर से देखा जाता है यूपी
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश की गिनती राज्यों की कतार में नीचे से होती थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को ऊपर से देखा जाता है। आज यूपी डोमेस्टिक टूरिस्ट के लिए देश में नम्बर वन है। विदेशी टूरिस्ट के लिए देश मे दूसरे स्थान पर है। सुरक्षा और सुविधा मिलने से उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है।

कांग्रेस ने नाश किया, भाजपा विकास के साथ सभ्यता, संस्कृति भी संजो रही
महोत्सव के मंच से पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने केंद्र में पूर्व की कांग्रेस और प्रदेश में पूर्व की सपा व बसपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने 1947 से 2014 तक के कालखण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने स्व का भाव त्याग रखा था। यही हाल प्रदेश में 2017 के पहले की सरकारों का भी रहा। मगर केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार न केवल निरंतर विकास कर रही बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को भी संजोने का काम कर रही।  देश और प्रदेश के विकास की रचना देश के अनुसार, युवानुकूल, देशानुकूल शुरू हुई है। गरीबों को मुफ्त में मकान, शौचालय, रसोई गैस, बिजली जैसी तमाम सुविधाएं मिल रही हैं।  



 

पूर्वांचल का बहुमुखी विकास योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: सूर्य प्रताप

गोरखपुर महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और पूर्वांचल का बहुमुखी विकास, योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की ही देन है कि अकेले गोरखपुर में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। साल भर में यहीं के कारखाने में उत्पादित खाद लोगों को मिलने लगेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता व सजगता से गोरखपुर मंडल में  2.88 लाख से अधिक किसानों का 1184 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ किया गया। यह कर्ज सपा सरकार में चढ़ा था। गोरखपुर मंडल में 19.70 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2134 करोड़ रुपये की राशि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत भेजी गई। गोरखपुर मंडल में 41 करोड़ रुपये का अनुदान कृषि यंत्रों की खरीद और 50.24 करोड़ रुपये का अनुदान बीज खरीद पर दिया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल अध्यात्म, कला व संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।

डॉक्यूमेंट्री में दिखी गोरखपुर के इको टूरिज्म की भव्यता
गोरखपुर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य मंच पर लगे एलईडी स्क्रीन से हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंटी भी प्रदर्शित की गई जिसमें गोरखपुर के इको टूरिज्म की भव्यता नजर आई। 8.30 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में गोरखपुर वन प्रभाग के सभी इको टूरिज्म मसलन रामगढ़ताल, निर्माणाधीन प्राणी उद्यान, 50 हेक्टेअर में बनने वाला सिटी फारेस्ट, मिनी जू विनोद वन, बुढ़िया माता मंदिर, लहड़ा माता मंदिर, परगापुर ताल के अलावा सामाजिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द को प्रदर्शित करता अचरा का नाच दिखाया गया है। विन विभाग ने हेरिटेज फाउंडेशन से यह डॉक्यूमेंटी तैयार कराई है जिसका निर्देशन अनिल तिवारी और नरेंद्र मिश्र ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed