{"_id":"63f87d8f036c30aa520f4e13","slug":"after-engagement-man-locked-groom-in-room-and-beat-him-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सगाई के बाद शोहदे ने दूल्हे को कमरे में बंद कर पीटा, बोला- चार साल से है संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सगाई के बाद शोहदे ने दूल्हे को कमरे में बंद कर पीटा, बोला- चार साल से है संबंध
Fri, 24 Feb 2023 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:34 PM IST
सार
17 फरवरी को प्रवीण गौड़ नाम के व्यक्ति ने संदीप को व्हाट्सएप मैसेज कर कहा कि उसकी होने वाली पत्नी से उसका 4 साल से प्रेम संबंध है। सगाई के दिन भी वह होटल में मौजूद था। जिस वक्त सगाई हो रही थी, उस वक्त तुम्हारी होने वाली पत्नी मेरे साथ कमरे में थी। जब संदीप ने प्रवीण से इसका सबूत मांगा तो उसने कहा कि तुम गोरखपुर आओ। यहां आने के बाद मैं तुम्हें हर एक सबूत दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में सगाई के बाद दूल्हे को फोन कर बुलाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने इंदौर से युवक को बुला लिया और फिर भाई के साथ आए युवक की पिटाई कर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी संदीप पांडेय ने तहरीर में लिखा है कि उनके बड़े भाई प्रदीप पांडेय गोरखपुर में रामगढ़ताल इलाके के बड़गो रुस्तमपुर में रहते हैं। बड़े भाई ने ही संदीप की शादी शहर की एक युवती से तय कराई। 18 जनवरी को दोनों की बेलीपार के एक होटल में सगाई हुई।
विज्ञापन
17 फरवरी को प्रवीण गौड़ नाम के व्यक्ति ने संदीप को व्हाट्सएप मैसेज कर कहा कि उसकी होने वाली पत्नी से उसका 4 साल से प्रेम संबंध है। सगाई के दिन भी वह होटल में मौजूद था। जिस वक्त सगाई हो रही थी, उस वक्त तुम्हारी होने वाली पत्नी मेरे साथ कमरे में थी। जब संदीप ने प्रवीण से इसका सबूत मांगा तो उसने कहा कि तुम गोरखपुर आओ। यहां आने के बाद मैं तुम्हें हर एक सबूत दूंगा।
विज्ञापन
प्रवीण के कहने पर संदीप गोरखपुर पहुंच गए। यहां आने के बाद बुधवार को वह अपने छोटे भाई कुलदीप के साथ प्रवीण से मिलने उसकी बताई गई जगह शाहपुर इलाके के गायत्री नगर पहुंच गया। आरोप है, वहां मौजूद लोगों ने दोनों भाईयों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
संदीप का छोटा भाई कुलदीप बेहोश हो गया। आरोप है इस दौरान हमलावरों ने उनकी चेन भी छीन ली। किसी तरह दोनों भाई वहां से बचकर निकले। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।