{"_id":"65b97a2bfd810bc5b60a89da","slug":"after-being-thrown-out-of-the-house-the-wife-went-to-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-449801-2024-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से भगाने पर मायके गई पत्नी, पति आकर बोला-तलाक..तलाक..तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से भगाने पर मायके गई पत्नी, पति आकर बोला-तलाक..तलाक..तलाक
Wed, 31 Jan 2024 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:35 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विवाहिता के प्रार्थनापत्र पर गोरखनाथ थाने में तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ससुराल वालों के दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से भगाई गई विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता का कहना है कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी, तभी पति ने आकर कहा-तलाक..तलाक..तलाक, इसके बाद वह धमकी देते हुए चला गया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, इस वजह से उसने तलाक दिया है। एसपी सिटी के आदेश पर गोरखनाथ थाने में आरोपी पति मोहम्मद अजीम के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुंमायूंपुर निवासी मोहम्मद अकरम की बेटी आमरीन ने केस दर्ज कराया है। आमरीन ने दी तहरीर में लिखा है कि उसका निकाह 16 दिसंबर 2018 को मोहम्मद अजीम निवासी जमुनहिया बाग, मक्का मस्जिद के पास थाना गोरखनाथ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही मोहम्मद अजीम व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहम्मद अजीम ने दूसरी करने की धमकी दी और फिर अतिरिक्त दहेज मायके वालों से लाने के लिए कहते हुए मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दहेज की कार बुकिंग पर, पत्नी गई ऑटो से तो लौटी ही नहीं; बोली-अब नहीं आऊंगी
इसके बाद वह मायके गई और न्यायालय में केस कर दी। आमरीन का कहना है कि इसी बीच 12 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे जब मैं मायके में मां अमिरून निशा व चाचा मोहम्मद इजहार के साथ बैठी थी, तभी मोहम्मद अजीम आया और कहा कि मैंने दूसरी शादी कर ली है, तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है, इसलिए मैं तुम्हें तलाक, तलाक, तलाक दे रहा हूं। पति तीन बार तलाक कहकर चला गया।
पहले भी सामने आए हैं मामले
- 09 जून 2023 : पिपराइच थाने में इमिलिया उर्फ बिजहरा के रहने वाले जान मोहम्मद पर तीन तलाक का केस दर्ज किया गया। उसने शादी के 35 साल बाद तलाक दिया था।
- 26 जून 2022 : गोरखनाथ थाने में हरपुर-बुदहट के मियां पकड़ी गांव की निवासी शाहिना खातून ने तीन तलाक का केस दर्ज कराया था।
- 18 मई 2021 : चिलुआताल थाने में एक युवती ने तीन तलाक और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।