फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After being released from jail, the hobby of 'road shows' and reels proved costly, eight arrested

जेल से निकलते ही हीरोगिरी पड़ी भारी: 'रोड शो' की रील बनाई तो पुलिस ने फिर पहुंचा दिया 'अंदर', 8 युवक गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 11:09 PM IST
सार

सात मई को अमन यादव जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद उसके समर्थक लग्जरी कार और कई दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ जेल गेट पर पहुंचे और उसका भव्य स्वागत दिया। वहां से रोड शो निकाला गया, जिसमें हूटर बजाते हुए और रील बनाते हुए युवक शहर भर में घूमे। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील में आपत्तिजनक डायलॉग भी डाले गए, जिनमें हिंसा और दबंगई को बढ़ावा देने वाली बातें शामिल थीं।

विज्ञापन
After being released from jail, the hobby of 'road shows' and reels proved costly, eight arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेल से बाहर आते ही दबंगई दिखाना एक बदमाश और उसके साथियों को भारी पड़ गया। कैंट थाना पुलिस ने वैमनस्यता फैलाने, धमकी देने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अमन यादव उर्फ मक्कू अपने घर पर ताला लगाकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दो दिसंबर 2025 की रात सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में गोली चल गई थी। झगड़ा शांत कराने पहुंचे एक युवक को गोली लग गई थी। इस मामले में गोरखपुर के सिंघड़िया निवासी अमन यादव उर्फ मक्कू और राज यादव समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

सात मई को अमन यादव जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद उसके समर्थक लग्जरी कार और कई दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ जेल गेट पर पहुंचे और उसका भव्य स्वागत दिया। वहां से रोड शो निकाला गया, जिसमें हूटर बजाते हुए और रील बनाते हुए युवक शहर भर में घूमे। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील में आपत्तिजनक डायलॉग भी डाले गए, जिनमें हिंसा और दबंगई को बढ़ावा देने वाली बातें शामिल थीं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। कैंट पुलिस ने दो लग्जरी कार के साथ कुनराघाट निवासी अन्नी कनौजिया, साहिल निषाद, सक्षम राव, अमित यादव, अनुराग अग्रहरी, झंगहा के गोपालपुर निवासी प्रभास यादव और देवरिया जिले के भटनी निवासी राहुल राज को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, मुख्य आरोपी अमन यादव उर्फ मक्कू पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिये जातीय तनाव और भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई थी।

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले में शामिल अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed