फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Ajit shahi Vinod upadhyay now turn of Mafia Rakesh yadav property Bulldozer will run

Gorakhpur Top Mafia: अजीत, विनोद के बाद अब माफिया राकेश की बारी, चलेगा बुलडोजर

Tue, 20 Jun 2023 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

अजीत शाही ने अजीत विक्रम वीर सिंह बनकर नगर निगम की जमीन पर मैरिज हाउस बनवाकर चला रहा था, वहीं, विनोद उपाध्याय जीडीए के एक समिति की जमीन पर फार्म हाउस बनवाया था।

विज्ञापन
After Ajit shahi Vinod upadhyay now turn of Mafia Rakesh yadav property Bulldozer will run
बाएं से गोरखपुर के माफिया अजीत शाही, राकेश यादव, सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के 61 व जिले के टॉप टेन सूची में शामिल माफिया विनोद के फाॅर्म हाउस, अजीत शाही के अवैध मैरिज हाउस के बाद अब माफिया राकेश यादव के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। खबर है कि डीएम के ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट में चल रहे वाद में हरी झंडी मिल गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद पुलिस व जीडीए के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा है कि मंगलवार को उसके आशियाने पर बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिस्टम के गठजोड़ से माफिया राकेश ने सरकारी जमीनों पर वर्षों से कब्जा किया है। इसी तरह अजीत शाही ने अजीत विक्रम वीर सिंह बनकर नगर निगम की जमीन पर मैरिज हाउस बनवाकर चला रहा था, वहीं, विनोद उपाध्याय जीडीए के एक समिति की जमीन पर फार्म हाउस बनवाया था। इधर, जब माफिया पर कार्रवाई शुरू हुई तो कलई खुल गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में एंबुलेंस माफिया: पुलिस-स्वास्थकर्मियों का गठजोड़, स्टॉफ समेत हटाए गए चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले अजीत के मैरिज हाउस ध्वस्त हुआ। उसपर नगर निगम ने जालसाजी केस दर्ज कराया। राकेश पर हाल के दिनों में कई रंगदारी के केस दर्ज हुए। वह जमानत तोड़वा कर जेल चला गया। वर्तमान में वह जेल में है।

वही विनोद पर दो एनबीडब्ल्यू जारी है। साथ ही विनोद, उसके भाई संजय, जयप्रकाश पर रंगदारी के कई केस दर्ज हुए है। तभी से सभी फरार हैं। विनोद पर 50 हजार का इनाम है। वहीं सुधीर भी महराजगंज जेल में है। उसके दो जमानतदार जमानत वापस ले चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed