फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a love affair, a woman was allegedly assaulted and forced to undergo abortion.

Gorakhpur News: प्रेम संबंध के बाद युवती से मारपीट व जबरन गर्भपात का आरोप

Sun, 10 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
After a love affair, a woman was allegedly assaulted and forced to undergo abortion.
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिवार पर जबरन गर्भपात कराने, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका थानाक्षेत्र के ही युवक से प्रेम संबंध था। पीड़िता के अनुसार, बीते 18 मार्च को थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई थी, जिसके बाद युवक उसे पत्नी के रूप में अपने साथ घर में रख लिया था। तहरीर के मुताबिक उस समय पीड़िता करीब दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक और उसकी उसे इलाज के बहाने अस्पताल ले गए, जहां उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करा दिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि 2 मई को युवक की मां, उसके दोनों भाई उसके कमरे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए छेड़खानी की। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed