फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After 100 people fell ill after eating Rasmalai bride and groom got married in just 20 minutes

रंग में भंग: न शहनाई बजी न मंगलगीत गूंजे और हो गई शादी, दूल्हा-दुल्हन ने महज 20 मिनट में लिए फेरे

Mon, 06 Mar 2023 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Mar 2023 10:53 AM IST
सार

शादी के बाद बिना किसी तैयारी के दूल्हा और दुल्हन महराजगंज चले गए। उनकी शादी ऐसी हुई कि कई रिश्तेदारों को पता भी नहीं चला। शादी की जानकारी रिश्तेदारों को हो रही थी तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। शादी की जानकारी होने पर कई रिश्तेदार और आसपास के लोग नाराज भी दिखे।

विज्ञापन
After 100 people fell ill after eating Rasmalai bride and groom got married in just 20 minutes
पिपराइच सीएससी में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रसमलाई खाने से सौ से अधिक लोगों के बीमार पड़कर अस्पताल में भर्ती होने से शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। जिस मैरिज हॉल में डीजे बजने से शोर था, उसमें देखते ही देखते सन्नाटा पसर गया। यही नहीं, घटना के बाद सील मैरिज हॉल को देर रात करीब एक बजे खुलवाकर दूल्हा-दुल्हन की 25 मिनट में शादी करा दी गई। बिना शहनाई बजे और मंगलगीत गूंजे दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए तो कई अपने नाराज हो गए। हालांकि, पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गोदावरी मैरिज हॉल में रविवार को शादी समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। समारोह में शामिल होने के लिए हर कोई सज-धजकर तैयार था। डीजे पर तेज गति से गाने बज रहे थे। कई लोग थिरक रहे थे तो कई एक-दूसरे से बातचीत में मशगूल थे। इसी बीच रसमलाई खाने से कुछ लोग उल्टी-दस्त करने लगे।
विज्ञापन


धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो बरात घर में अफरातफरी मच गई। लोग मरीजों को लेकर अस्पताल भागने लगे। डीजे का शोर थम गया। कुछ ही देर में जिस मैरिज हॉल में शहनाई गूंजनी थी वहां सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएचसी में हर तरफ चीख-पुकार मची रही। कोई उल्टी कर रहा था, तो कोई पेट दर्द की शिकायत करते हुए कराह रहा था। किसी को बेड नहीं मिल रहा था तो किसी को बेहोशी आ रही थी। इसी अफरातफरी के बीच सील मैरिज हॉल को खुलवाकर मोनी और अमित की शादी करवा दी गई।

शादी के बाद बिना किसी तैयारी के दूल्हा और दुल्हन महराजगंज चले गए। उनकी शादी ऐसी हुई कि कई रिश्तेदारों को पता भी नहीं चला। शादी की जानकारी रिश्तेदारों को हो रही थी तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। शादी की जानकारी होने पर कई रिश्तेदार और आसपास के लोग नाराज भी दिखे। दूसरी तरफ, पुलिस भी शादी कराने के लिए परेशान थी। जब शादी हो गई तो उसने राहत की सांस ली।





 

महराजगंज के परतावल से आई थी रसमलाई

बताया जा रहा है कि जिस रसमलाई को खाने से सौ से अधिक लोग बीमार हुए हैं वह महराजगंज के परतावल के एक मिठाई की दुकान से मंगाई गई थी। वहीं, बची हुई रसमलाई का सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने ले लिया है।

गर्मी में दूध की मिठाई ज्यादा खतरनाक
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि रस वाली मिठाई खासकर दूध से बनी मिठाई इस मौसम में ज्यादा खतरनाक होती है। इस समय मौसम सर्द और गर्म दोनों तरह का है। ऐसे में दूध के खराब होने की आशंका रहती है। इसी वजह से फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। इस मामले में भी दूध के खराब होने के चांस ज्यादा हैं। रसमलाई में दूध ज्यादा होता है, जो इस मौसम में अक्सर खराब हो जाता है।

मैरिज हॉल के आसपास बेहोश मिले लोगों को पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
मैरिज हॉल के आसपास खेतों में कुछ लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में पड़े लोगों की सूचना पुलिस को दी। पिपराइच थानाध्यक्ष सूरज और आनंद कुमार ने एंबुलेंस की मदद से मरीजों को सीएचसी भिजवाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed