{"_id":"5f2e8c0677a9d9569f5251f6","slug":"advocate-found-dead-body-hanging-in-tree-at-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की पेड़ में लटकती मिली लाश, रात में पत्नी-बेटे से हुआ था बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की पेड़ में लटकती मिली लाश, रात में पत्नी-बेटे से हुआ था बहस
Sat, 08 Aug 2020 04:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:57 PM IST
सार
- पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही आत्म हत्या का मामला
- फोरेसिंक टीम ने भी की जांच पड़ताल
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी अधिवक्ता की लाश शनिवार को घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकती हाल में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला मान रही है। फोरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
क्षेत्र के बसहिया निवासी 55 वर्षीय अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र यादव दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। शनिवार की सुबह अधिवक्ता अनिल यादव का शव घर से करीब 500 मीटर पश्चिम स्थित सीवान में आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकते हाल में कुछ ग्रामीणों ने देखा।
विज्ञापन
अधिवक्ता के साले गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के रूद्रपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को जीजा अनिल यादव से किसी बात को लेकर पत्नी दीपा व पुत्र अभिजीत से कहासुनी हुई थी। उसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए थे। जिसकी जानकारी बहन ने उन्हें मोबाइल पर दी थी।
विज्ञापन
घर में हुआ था बहस
लापता अधिवक्ता की रात में काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। जबकि बेटे अभिजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके पिता परेशान से लग रहे थे। खाना खाने के बाद पिता ने उससे कुछ जरूरी बात करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन नींद लगने की बात कहते हुए सुबह बताने को कहा था।
पिता रोज की भांति शनिवार को भी टहलने निकले थे। पिता की मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई है, समझ में नहीं आ रहा है। इधर सूचना पर सीओ अंबरीष भदौरिया और एसओ प्रदीप कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
शव की स्थिति की वीडियो ग्राफी कराई और फोरेंसिंग टीम ने नमूने इकट्ठा किया। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इधर ग्रामीण मौके वारदात की स्थिति देख कर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर कर रहे थे।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।