{"_id":"69a161600b14979a5d0f6181","slug":"advocate-beaten-to-death-in-land-dispute-three-people-injured-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीनी विवाद में अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग हुए घायल, परिजनों ने अभी नहीं दी है तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीनी विवाद में अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग हुए घायल, परिजनों ने अभी नहीं दी है तहरीर
Fri, 27 Feb 2026 02:48 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बांसगांव (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बांसगांव (गोरखपुर)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:48 PM IST
सार
शुक्रवार 27 फरवरी को जमीनी विवाद में अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नाली का पानी जमीन में गिराने के विरोध पर गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप परिजन लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नं 9 निवासी अग्निवेश सिंह एडवोकेट की आज सुबह जमीनी विवाद में मौके पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9.30 के आसपास वार्ड नं 12 में नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा था। मृतक अग्निवेश सिंह की जमीन के रास्ते में नाली का पानी गिराने के लिए संजय सिंह, सौरभ सिंह व सौरभ की माता द्वारा अग्निवेश की जमीन में पाइप डालने के लिए जबरदस्ती प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
जिसका विरोध अग्निवेश द्वारा किया गया, जिसपर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मौके पर चोट लगने से अग्निवेश की मृत्यु हो गई। जिसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने की है। मृतक के परिजन अपनी तसल्ली के लिए जिला अस्पताल ले गए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन