फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advocate Agnivesh Singh's family seeks expert probe into murder case

Gorakhpur News: अधिवक्ता अग्निवेश सिंह हत्याकांड में परिवार ने मांगी विशेषज्ञ जांच

Mon, 02 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Advocate Agnivesh Singh's family seeks expert probe into murder case
गोरखपुर। बांसगांव इलाके के नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की हत्या को लेकर उनके परिजन और पत्रकारों ने रविवार को डीएम व एसएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विशेषज्ञ जांच कराने और विवेचना अन्य थाना या स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता अग्निवेश की शुक्रवार को नाली की सफाई को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि पिटाई से उनकी मौत हो गई। उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी सौरभ सिंह, उसके पिता संजय सिंह, मां पूनम सिंह समेत अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। परिजनों का आरोप था कि लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें नाले में फेंक दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने और मौत कारण अस्पष्ट होने के कारण पुलिस हत्या की धारा हटाने पर विचार कर रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष की तहरीर पर मृतक समेत चार लोगों के खिलाफ भी मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हुआ। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विशेषज्ञ जांच कराई जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आवश्यकता पड़ने पर विवेचना स्थानांतरण पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed