{"_id":"60937e25c1a8fc07c346aacd","slug":"advertisement-will-be-released-soon-for-appointment-of-teachers-and-employees-in-ddu-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी नियुक्ति के लिए जल्द जारी होगा विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी नियुक्ति के लिए जल्द जारी होगा विज्ञापन
Thu, 06 May 2021 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 May 2021 10:57 AM IST
सार
कुलपति ने विभागवार इंफॉर्मेशन ब्रोशर तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। बुधवार को विवि में हुई बैठक के दौरान कुलपति ने विभागवार इंफॉर्मेशन ब्रोशर तैयार करने के निर्देश दिए। विवि में खाली चल रहे शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों की राहें आसान हो गई हैं। इसे लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि खाली पदों को भरे जाने के लिए रोस्टर को कार्यपरिषद की मंजूरी पूर्व में ही मिल चुकी है। जल्द ही विज्ञापन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को विभागवार एक इंफॉर्मेशन ब्रोशर तैयार करना होगा।
विज्ञापन
इस ब्रोशर में विभाग का इतिहास, ऑब्जेक्टिव, क्या-क्या कोर्स उपलब्ध है, उनके कंटेंट क्या हैं, कितनी सीट, फैकल्टी और एल्युमिनाई कौन से लोग हैं, इसका ब्योरा होगा। इसे तैयार करने के दौरान इस बात का ख्याल रहे कि सभी का फॉर्मेट एक जैसा हो। ब्रोशर में प्रवेश की गाइडलाइन और रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
एल्युमिनाई के लिए पेज तैयार कर वेबसाइट पर करें अपलोड
यूजी और पीजी का कोर्स भी च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) मोड पर तैनात करने का निर्देश दिया गया। विभागवार आयोजित होने वाले एल्युमिनाई को दोबारा ऑनलाइन मोड में शुरू किया जाए। इसके लिए एक डिपार्टमेंटल और एल्युमिनाई का पेज तैयार करने का निर्देश कु लपति ने दिया।
इसे विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कुलपति ने कहा कि पीएचडी प्रवेश से जुड़ा नोटिफिकेशन सभी संकायाध्यक्ष दो दिन के अंदर यानी सात मई तक जारी कर दें। इसे विवि की वेबसाइट पर भी डाला जाएगा, ताकि पीएचडी प्रवेश से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके। बोर्ड ऑफ स्टडीज को रिवाइज करने और प्रैक्टिकल परीक्षाएं, वार्षिक परीक्षाओं के बाद आयोजित करने पर सहमति बनी।
हेल्थ सेंटर पर उपलब्ध होंगी जरूरी दवाएं
बैठक के दौरान सदस्यों ने हेल्थ सेंटर पर कोविड से लड़ाई के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कुलपति ने विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर पर कोविड महामारी से निजात दिलाने वाली आवश्यक दवाओं को उपलब्ध कराने का वादा किया। इसे लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण को एक प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने का निर्देश दिया।
ये फैसले भी हुए
- पूर्वांचल का सेमिनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सेमिनार, नाथ पंथ के सेमिनार पर प्रकाशित होने वाले साहित्य पर चर्चा कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देेेश दिया गया।
- नैक और एनआईआरएफ रैंकिंग को लेकर जारी नई गाइडलाइन पर चर्चा करने के लिए जिम्मेदारों को बैठक करने का निर्देश दिया गया।
- सेल्फ फाइनेंस कमेटी के कोआर्डिनेटर प्रो. सुग्रीव तिवारी को सेल्फ फाइनेंस से जुड़े मामले देखने के लिए निर्देश दिया गया।