फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   adult girl relationship married teacher both relief

पंचायत ने निकाह का सुनाया था फरमान: मदरसा शिक्षक को मिली राहत, छात्रा निकली बालिग

Fri, 11 Jun 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Jun 2021 09:19 PM IST
सार

नाबालिग के यौन शोषण और आरोपी द्वारा निकाह की सूचना पर दोनों पक्षों को पुलिस लाई थाने, मुस्लिम कानून में दो शादी वैध होने की वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर छोड़ा।

विज्ञापन
adult girl relationship married teacher both relief
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में दो बच्चों के पिता मदरसा शिक्षक को नाबालिग के यौन शोषण और निकाह करने के मामले में राहत मिल गई है। नाबालिग बताई जा रही छात्रा जांच में बालिग पाई गई। वैसे भी मुस्लिमों में दो शादी वैध है, लिहाजा पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाकर भेज दिया।

विज्ञापन


इस मामले में छात्रा से अवैध संबंध बनाने के आरोप पर पंचायत ने निकाह का फरमान सुनाया था। नाबालिग के यौन शोषण और निकाह की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को पुलिस दोनों पक्षों थाने लाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव में 50 वर्षीय मदरसा शिक्षक का गांव की एक लड़की को पढ़ाने के दौरान प्रेम हो गया। आरोप था कि दो बच्चों के पिता ने लड़की से दो साल तक अनैतिक संबंध रखा। मामला उजागर होने पर बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में लड़की से शिक्षक का निकाह करने का फरमान सुनाया गया। शिक्षक के पिता ने इसका विरोध किया और संपत्ति बंटवारे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। मगर पंचायत ने इसका भी निपटारा किया और पहली पत्नी को उसका हक देने को कहा। शिक्षक भी संपत्ति का आधा हिस्सा देने को तैयार हो गया, जिसके बाद निकाह की बात पर रजामंदी हो गई।  

इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह पिपराइच पुलिस गांव पहुंच गई। चूंकि, लड़की के नाबालिग होने की जानकारी दी गई थी, इस वजह से पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लड़की का आधार कार्ड, सरकारी दस्तावेज मंगाए गए तो उस पर उम्र 11 मई 2002 दर्ज मिली, जिसके मुताबिक वह बालिग हो चुकी है। वर्तमान में उसकी उम्र 19 साल होने और इस्लाम में दूसरी शादी गलत नहीं होने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि लड़की के दस्तावेज की जांच की गई। दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंद हैं। जिस धर्म के दोनों हैं, उस धर्म में दूसरी शादी अवैध नहीं होती है, इस वजह से दोनों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed