फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admitted to BRD Medical College in critical condition; Forest Department on alert.

पुलिस भर्ती परीक्षा: केंद्र के बाहर बंदर का हमला, अभिभावक की हाथ की नस कटी, BRD में भर्ती

Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:23 AM IST
सार

परीक्षा शुरू होने के बाद विशंभर प्रसाद केंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बागीचे में बैठकर बेटी के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक काला बंदर वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास घूमने के बाद उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
Admitted to BRD Medical College in critical condition; Forest Department on alert.
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे एक अभिभावक पर बंदर ने हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के महराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज, जंगल धूषड़ परीक्षा केंद्र की है। महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विशंभर प्रसाद अपनी बेटी प्रिया को सिपाही भर्ती परीक्षा दिलाने आए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद विशंभर प्रसाद केंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बागीचे में बैठकर बेटी के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक काला बंदर वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास घूमने के बाद उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े।

सूचना पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा शैलेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से रक्तस्राव नियंत्रित कर लिया गया है और उनकी हालत में सुधार है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी बेटी प्रिया भी पिता से मिलने अस्पताल पहुंची। उधर, पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में बंदर की तलाश व निगरानी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed