फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admission to BTech in MMMUT based on JEE Main numbers after Included in NTA list

एमएमएमयूटी : जेईई मेन से ही बीटेक में मिलेगा दाखिला, इस सूची में शामिल होने के बाद छात्रों को मिली राहत

Sun, 17 Jan 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Admission to BTech in MMMUT based on JEE Main numbers after Included in NTA list
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) से बीटेक करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थियों को अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई मेन) की रैंक और नंबर के आधार पर ही बीटेक फर्स्ट ईयर की सीटें भरी जाएंगी। इसकी सहमति नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से मिल गई है। एजेंसी की वरिष्ठ निदेशक डॉ. साधना पराशर ने जानकारी साझा की है। यह व्यवस्था आगामी शैक्षिक सत्र से लागू होगी।
विज्ञापन


एनटीए ने एमएमएमयूटी को प्रवेश परीक्षा की सूची में शामिल कर लिया है। इसकी सूचना भी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई है। अब इंजीनियरिंग कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा एनटीए ही कराती है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने जैसे ही कार्यभार संभाला था, वैसे ही जेईई मेन से सीट भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि एमएमएमयूटी की शैक्षिक व शोध की गुणवत्ता सराहनीय है। स्थानीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा से राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पहचान को झटका लगता है। अब दाखिले की होड़ बचेगी। पूर्वांचल के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थी दाखिला लेंगे। प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने का खर्च भी बचेगा। अब एक ही प्रवेश परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरना होगा। एक बार ही परीक्षा देनी पड़ेेगी। इससे विद्यार्थियों की भागदौड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन के आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 23 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2020 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 24 जनवरी तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। 27 जनवरी से 30 जनवरी तक आवेदन की कमियों को दूर कर सकेंगे। प्रवेश पत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह से डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी एनटीए की अधिकृत वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पहले सत्र का जेईई मेन 23, 24, 25 एवं 26 फरवरी को होगा जबकि द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सत्र की परीक्षा मार्च, अप्रैल व मई में होगी। छात्र ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
 
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडे ने बताया कि जेईई मेन देने वाले अभ्यर्थियों को अब एमएमएमयूटी के बीटेक पाठ्यक्रम के लिए अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। जेईई मेन में मिले अंकों के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। अन्य स्नातक व परास्नातक पाठयक्रमों की प्रवेश परीक्षा पहले की तरह कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed