फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADG wrote letter to people living in Batam five times in Public Approval System

Gorakhpur: अब भी नहीं सुधरे तो जाएगी थानेदारी, एडीजी ने जारी किया आदेश

Fri, 30 Sep 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

जुलाई और अगस्त में लगातार बाटम पांच में रहने वाले थानेदारों में गोरखपुर के गुलरिहा थानेदार मनोज कुमार पांडेय, देवरिया कोतवाली के कोतवाल मृत्युंजय सिंह, मडुआडीह के थानेदार डॉ महेंद्र कुमार, कुशीनगर के विशुनपुरा थानेदार महेंद्र प्रजापति, महराजगंज के फरेंदा के थानेदार संजय कुमार मिश्रा और घुघुली थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
ADG wrote letter to people living in Batam five times in Public Approval System
एडीजी जोन अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पब्लिक एप्रूवल सिस्टम में तीन माह तक लगातार बाटम पांच में रहने वाले पांच थानेदारों को आखिरी मौका दिया गया है। वहीं, 12 थानेदारों को चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश एडीजी ने दिया है। एडीजी ने संबंधित जिले के एसएसपी/एसपी को पत्र भेजकर आदेश का अनुपालन कराने को कहा है। एडीजी ने साफ कर दिया है कि लगातार पांच बार बाटम पांच में रहने वालों से थानेदारी छीनी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुलाई और अगस्त में लगातार बाटम पांच में रहने वाले थानेदारों में गोरखपुर के गुलरिहा थानेदार मनोज कुमार पांडेय, देवरिया कोतवाली के कोतवाल मृत्युंजय सिंह, मडुआडीह के थानेदार डॉ महेंद्र कुमार, कुशीनगर के विशुनपुरा थानेदार महेंद्र प्रजापति, महराजगंज के फरेंदा के थानेदार संजय कुमार मिश्रा और घुघुली थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

 
इसके अलावा बस्ती के दुबौलिया थानेदार विनोद कुमार, सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानेदार भानुप्रताप सिंह, गोंडा के खरगपुर थानेदार कुबेर तिवारी, करनैलगंज थानेदार सुधीर कुमार सिंह, बलरामपुर के पचपेड़वा थानेदार आलोक राव और श्रावस्ती के मल्हीपुर के थानेदार हर्षवर्धन सिंह भी शामिल हैं। इन्हें आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एडीजी ने बाटम पांच या बाटम दो में लगातार दो माह से रहने वाले फरेंदा के संजय कुमार मिश्रा, दुबौलिया के विनोद कुमार, खरगपुर के कुबेर तिवारी, करनैलगंज के सुधीर कुमार सिंह, पचपेड़वा बलरामपुर के आलोक राव और मल्हीपुर के थानेदार हर्षवर्धन सिंह को तत्काल चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। वहां के एसपी व एसएसपी से कहा है कि इन थानेदारों को हिदायत दे कि अगर उनकी रैंकिंग इस माह भी नहीं सुधरी तो उनसे थानेदारी छीन ली जाएगी।


एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली, किस थाने की पुलिस की छवि कैसी है, यह जानने के लिए पब्लिक एप्रुवल सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत आईजीआरएस पर रिपोर्ट, डायरेक्ट पोल सहित पांच बिंदुओं पर पब्लिक से उस थाने के बारे में राय लिया जाता है और फिर जोन स्तर पर रैंकिंग की जाती है। लगातार रैंकिंग खराब आने पर अब कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed