{"_id":"61796a8f9d93ee5d3a72b160","slug":"adg-met-brave-girl-who-fought-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लुटेरों से मुकाबला करने वाली बहादुर बेटी से मिले एडीजी, मोबाइल लूट करने पर कपड़ा पकड़कर लगाई थी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लुटेरों से मुकाबला करने वाली बहादुर बेटी से मिले एडीजी, मोबाइल लूट करने पर कपड़ा पकड़कर लगाई थी दौड़
Wed, 27 Oct 2021 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:39 PM IST
सार
मोबाइल लूट करने पर कपड़ा पकड़कर 500 मीटर दौड़ी थी युवती, घायल के बेहतर इलाज के लिए एडीजी ने सीएमओ से फोन पर की बात।
विज्ञापन
बहादुर बेटी से मुलाकात करते एडीजी जोन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में मोबाइल लूट की वारदात के बाद बदमाशों का कपड़ा पकड़कर 500 मीटर तक दौड़ने वाली युवती से मिलने के लिए एडीजी अखिल कुमार बुधवार को उसके घर पहुंचे। उसकी बहादुरी की तारीफ की और इलाज के लिए सीएमओ से फोन पर वार्ता भी की।
विज्ञापन
अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर युवती और उसके परिवारवालों ने निराशा जताई, हालांकि एडीजी ने उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। एडीजी ने इस मामले में अब तक की कार्रवाई के बारे में शाहपुर पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के गुलाली बाटिका के पास अभय सिंह की बेटी प्रिया सिंह से शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। बदमाशों को पकड़ने की नीयत से प्रिया कपड़ा पकड़ ली और करीब 500 मीटर तक घसिटते हुए गई पर किसी से मदद न मिलने से बदमाश हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान प्रिया के पैर कमर व अन्य जगह गंभीर चोट आई। पुलिस ने इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है। प्रिया को चोट लगने के बाद उसका मेडिकल भी पुलिस ने कराया है।