{"_id":"60856ed1d3e0de22a23ebaec","slug":"additional-special-express-will-run-for-stranded-migrants-in-mumbai-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए चलेगी अतिरिक्त स्पेशल एक्सप्रेस, इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए चलेगी अतिरिक्त स्पेशल एक्सप्रेस, इन नियमों का करना होगा पालन
Sun, 25 Apr 2021 06:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में फंसे लोगों के लिए रेलवे बोर्ड ने मुंबई से गोरखपुर के लिए एक और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी से गोरखपुर के बीच एक फेरा में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 सहित कुल 22 आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। सिर्फ कंफर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
यह ट्रेनें देंगी राहत
विज्ञापन
यह ट्रेनें देंगी राहत
- 01243 सीएसएमटी- गोरखपुर स्पेशल 25 अप्रैल को शाम 05.15 बजे रवाना होकर कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 01244 गोरखपुर- सीएसएमटी स्पेशल 27 अप्रैल को शाम 05.40 बजे रवाना होकर लखनऊ, कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।