{"_id":"5f999376a98c053f5e53fa3b","slug":"actor-sanjay-mishra-arrives-in-a-discussion-organized-by-gorakhpur-journalist-pressclub","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पहुंचे अभिनेता संजय मिश्र, बोले- फिल्म सिटी से पूर्वांचल के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पहुंचे अभिनेता संजय मिश्र, बोले- फिल्म सिटी से पूर्वांचल के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को मिलेगा रोजगार
Wed, 28 Oct 2020 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता संजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण सरकार द्वारा बहुत ही सकारात्मक पहल की है। फिल्म सिटी से पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर लोग यहां की सुंदरता का देश-विदेश में प्रचार प्रसार करेंगे। फिल्म जगत के लिए पूर्वांचल का यह क्षेत्र नया ठिकाना होगा।
विज्ञापन
उक्त बातें गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित परिचर्चा एवं साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सिने अभिनेता व सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार संजय मिश्र ने कहीं। वेब सीरिज की अश्लीलता पर उन्होंने कहा कि इसे अश्लीलता ना कह करके इसे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली भाषा कह सकते हैं। इस पर किसी सेंसर की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
सिनेमा समाज का आईना होता है। आईना झूठ नहीं दिखाता। वह जो समाज में हो रहा है उसे व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सिनेमा हॉल जिस प्रकार बंद हो रहे हैं, उसी प्रकार सिनेप्लेक्स भी आने वाले समय में बंद हो जाएंगे और लोग मोबाइल पर फिल्में देखते नजर आएंगे। अगर हम अभी इसको लेकर सतर्क नहीं हुए तो आगे हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय ने संजय मिश्र से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष मृत्युंजय शंकर सिन्हा ने किया। इसके पूर्व गोरखपुर जर्नलिस्ट् प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कण्डेय त्रिपाठी ने सिने अभिनेता संजय मिश्र का स्वागत किया।
प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने स्मृति चिह्न देकर अभिनेता संजय मिश्र का स्वागत व सम्मान किया। उपाध्यक्ष अतुल मुरारी तिवारी, महामंत्री मनोज यादव, संयुक्त मंत्री आशीष भट्ट, कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता, पुस्तकालय मंत्री निखिलेश प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्रिपाठी, अंगद प्रजापति, संजय कुमार के साथ-साथ प्रगति इन होटल के मालिक ध्रुव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।