फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action will be taken against porters who occupy seats.

Gorakhpur News: सीट कब्जा करने वाले कुलियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 06 Sep 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against porters who occupy seats.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर साधारण बोगियों में यात्रियों की सीट पर कब्जा कर सीट को बेचने वाले कुलियों पर कार्रवाई की तैयारी है। आरोप है कि धुलाई पटरी से ट्रेन आते ही कुछ कुली साधारण बोगियों में सीटों पर पहले से कब्जा जमा लेते हैं। इसके बाद यात्रियों से एक सीट के लिए 100 से 200 रुपये तक मांगे जाते हैं। रुपये देने से मना करने पर यात्रियों से विवाद करने की भी शिकायत है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर इस समय 183 कुली कार्यरत हैं। रेलवे की ओर से उन्हें वर्दी, रहने की जगह सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके बावजूद कुछ कुलियों पर यात्रियों से सीट के नाम पर वसूली करने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में कुलियों के खिलाफ 213 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2024 में 71, वर्ष 2025 में 74 और वर्ष 2026 में अब तक 68 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में 24 अगस्त को भी एक यात्री से सीट कब्जाने को लेकर विवाद का मामला आरपीएफ ने दर्ज किया था। मामलों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता ने बैठक की। आरपीएफ ने आरोपित कुलियों के लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति करते हुए स्टेशन निदेशक को पत्र भेजा है। अब शिकायतों और मामलों की जांच के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
मामला संज्ञान में आया है। कुलियों को बुलाकर बैठक कर वार्ता की गई है। जो भी इस तरह का काम करते है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
रतनदीप गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed