फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action under the Gangsters Act taken against two members of a gang involved in theft and robbery.

Gorakhpur News: चोरी-लूट करने वाले गिरोह के दो गुर्गों पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Action under the Gangsters Act taken against two members of a gang involved in theft and robbery.
गोरखपुर। चोरी और लूट जैसी वारदातों में सक्रिय गिरोह के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में गैंग लीडर पंचम गौड़ और उसके साथी मुलायम गौड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोपरी खुर्द निवासी पंचम गौड़ अपने साथी मुलायम गौड़ के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह की गतिविधियों से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। इसी को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गैंग चार्ट तैयार कर कार्रवाई की गई। शाहपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंग लीडर पंचम और उसके सहयोगी मुलायम के खिलाफ गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया समेत विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कुल 28-28 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में घरों में चोरी, चोरी के सामान की बरामदगी, आपराधिक गिरोह संचालन और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि संगठित अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed