फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused who threatened to CM Yogi on social media is now apologizing

UP: 'दिल से माफी मांगता हूं, प्लीज माफ कर दीजिए....' सीएम योगी को मारने की धमकी देने वाला अब गिड़गिड़ा रहा

Wed, 06 Nov 2024 11:12 AM IST
आकाश दुबे रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

आरोपी ने पुलिस का शिकंजा कसते देखकर पोस्ट के लिए कान पकड़कर माफी मांगी है। उसने कहा है कि ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा।

विज्ञापन
Accused who threatened to CM Yogi on social media is now apologizing
सीएम योगी को धमकी देने वाला अब मांग रहा माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब कान पकड़ कर माफी मांग रहा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के लिए कान पकड़कर माफी मांगी है और बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। सैफ ने इंस्टाग्राम पर लोगों के गुस्से को देखकर एक कमेंट किया है, जिसमें लिखा है कि "हमने जो कमेंट किया था, हम बहुत शर्मिंदा हैं और हम माफी मांगता हूं कान पकड़कर अब हम ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, माफ कर दीजिए सभी, प्लीज माफ कर दीजिए।"

विज्ञापन

मुंबई के बेंगनबाड़ी में रहने वाले सैफ का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोरखपुर जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में भी उसका पुराना घर है। धमकी देने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा सोनू अंसारी से मंगलवार को पूछताछ की। हालांकि सोनू भी घर से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा ने मुंबई स्थित सैफ का ठिकाना, मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारी दी। इसके बाद गोरखपुर से मुंबई पुलिस को आरोपी सैफ की लोकेशन और मोबाइल नंबर भेज दिया गया है, जिसके आधार पर सैफ पर मुंबई में ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फातिमा शेख की पोस्ट पर किया था कमेंट
मुंबई की फातिमा खान ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री योगी को मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर में फातिमा को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को फातिमा के ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर सैफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं भी मारूंगा योगी को।
 

इसके बाद सैफ के धमकी वाले कमेंट का स्क्रीन शॉट लेकर वायस आफ हिंदूज अकाउंट से एक्स पर शेयर कर गोरखपुर पुलिस संग एसपी सिटी रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई समेत कई अधिकारियों को कार्रवाई के लिए टैग कर दिया गया। गोरखपुर पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो आनन-फानन में जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed