{"_id":"65f60ae551adece158069af7","slug":"accused-of-robbing-two-women-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-499079-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो महिलाओं से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो महिलाओं से लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके में दो महिलाओं से अलग-अलग लूट की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद, एक पर्स और घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान बेलीपार इलाके के कसिहार निवासी राजेश लोना के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 23 दिसंबर को एक महिला से छात्रसंघ चौराहे पर बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट की वारदात की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी कि इसी बीच पैडलेगंज के आगे 12 मार्च को फिर एक अन्य महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट की वारदात की थी।
पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात में प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा और उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस ने जांच कर एक आरोपी को छात्रसंघ चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ में उसके दो अन्य साथियों के नाम की जानकारी हुई है, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसने किस्त पर बाइक ली थी, इसीलिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात करना शुरू किया है। इसके पहले भी आरोपी बांसगांव थाने से गो-तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।