{"_id":"6946f57a2a4634ee7b08471a","slug":"accused-of-obtaining-two-passports-using-fake-documents-a-complaint-has-been-filed-on-the-cms-portal-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1171549-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम परेशापार निवासी युवक पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। मामले में ग्राम पंचायत पकड़ी दुबे के महुजा गांव निवासी विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी प्रकरण से अवगत कराते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विनोद सिंह का आरोप है कि परेशापार निवासी युवक ने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं। दोनों पासपोर्ट के नंबर और निर्गमन तिथियां भी अलग-अलग बताई जा रही हैं। विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि इससे पहले उन्होंने इस प्रकरण को लेकर आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय जांच अधिकारी ने तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए गलत रिपोर्ट लगा दी और मामले को समाप्त कर दिया। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।