फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of murdering a woman in a love affair arrested in an encounter

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a woman in a love affair arrested in an encounter
गोरखपुर। महराजगंज की बर्फी देवी की हत्या कर शव छावनी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंकने के आरोपी राजधारी यादव को एम्स थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात कुसम्ही जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। राजधारी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बोधरवा मैनागढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस को आरोपी की लोकेशन कुसम्ही जंगल के पास मिली। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस, हत्या में इस्तेमाल चाकू, की-पैड मोबाइल, एंड्रॉयड फोन और मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिकी उपचार के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि छह मई की सुबह छावनी रेलवे स्टेशन से कुनराघाट जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। महिला के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में महिला की पहचान महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मोतीचंद की पत्नी बर्फी देवी के रूप में हुई। बर्फी देवी के भाई भुलई चौहान की तहरीर पर राजधारी यादव के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


बिहार घुमाने ले गया, लौटने पर गला रेतकर झाड़ियों में फेंका था शव
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोरखपुर में काम करने के दौरान उसकी पहचान बर्फी देवी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। कुछ समय बाद उसे शक होने लगा कि महिला की नजदीकी किसी अन्य व्यक्ति से बढ़ रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले वह बर्फी देवी को बिहार घुमाने ले गया था। लौटने के बाद छावनी स्टेशन से कुनराघाट जाने वाले सुनसान रास्ते पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। गुस्से में उसने चाकू से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर भाग गया था।


आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
- निमिष पाटिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed