{"_id":"627b507f17bac0076b26ef26","slug":"accused-of-murder-in-case-of-youth-body-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक का शव मिलने के मामले में हत्या का आरोप, भाई को पत्नी और एक युवक पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवक का शव मिलने के मामले में हत्या का आरोप, भाई को पत्नी और एक युवक पर शक
Wed, 11 May 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 May 2022 11:28 AM IST
सार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हादसा मानकर जांच बंद कर दी थी। लेकिन, इसी बीच सोमवार की रात में मृतक के भाई ने तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के भटहट इलाके के डुमरी नंबर दो खपड़हवा के पास शनिवार को मिले छोटेलाल निषाद की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई अच्छेलाल ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर मृतक की पत्नी और उसके एक दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, डुमरी नंबर दो गांव निवासी छोटे लाल निषाद की खपड़हवा के पास सड़क किनारे शनिवार को लाश मिली थी। पत्नी ने बताया था कि शुक्रवार की रात वह घर से दावत खाने गए थे और फिर नहीं लौटे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हादसा मानकर जांच बंद कर दी थी। लेकिन, इसी बीच सोमवार की रात में मृतक के भाई ने तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि भाभी (मृतक की पत्नी) की एक युवक से गहरी दोस्ती है। इसका विरोध करने पर उसने हत्या कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।