फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of Molested woman pressurizing daughter to marry in Gorakhpur

Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 10:45 AM IST
सार

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल से महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ एक ही घर में रहती थी। अब प्रेमी बेटी पर नजर डाला तो महिला ने केस दर्ज कराया और उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है।

विज्ञापन
Accused of Molested woman pressurizing daughter to marry in Gorakhpur
महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म और बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी पिछले डेढ़ साल से महिला के साथ ही रह रहा था, लेकिन अब वह उसकी 17 साल की बेटी पर गलत नजर रखने लगा था।

विज्ञापन


निकाह करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर छेड़खानी भी की। आरोप है कि उसने मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मुंडापांडेय थाना क्षेत्र के अजमतपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान के रूप में हुई। वर्तमान में वह हरैया, गीडा में किराए के कमरे में रहता है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के राजन ने दिखाई हिम्मत: सातवीं के छात्र को ट्रेन से ले जा रहे थे अपहर्ता, चकमा देकर भागा
 

इस दौरान रहमतनगर में रहने वाली एक महिला से उसके संबंध हो गए। बाद में दोनों साथ हो गए तो इसकी जानकारी महिला के पति को भी हो गई। लेकिन, उसने कोई आपत्ति नहीं की। पति कूड़ाघाट में अंडे की दुकान लगाता है। इस बीच अब आरोपी शाहरुख महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की।

इसे भी पढ़ें:  ज्ञान डेयरी बनेगी पशुपालकों का सहारा, अगस्त में शुरू होगा सीपी मिल्क प्लांट

आरोप है कि शनिवार की शाम महिला दवा लेने गई थी। इस दौरान बेटी को अकेला पाकर आरोपी शाहरुख ने कमरा बंद कर लिया और छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर ऊपर रहने वाले किराएदार आ गए तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार की रात में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed