फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapping of student going to aunt house found in Deoria

गोरखपुर के राजन ने दिखाई हिम्मत: सातवीं के छात्र को ट्रेन से ले जा रहे थे अपहर्ता, चकमा देकर भागा

Mon, 26 Jun 2023 10:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 10:18 AM IST
सार

राजन की मानें तो वह शौचालय जाने के बहाने गया और भीड़ का फायदा उठाकर एक के बाद एक बोगी से होता हुआ एसी बोगी में चला गया। इसके बाद उसने रोते हुए यात्रियों को खुद के अपहरण की जानकारी दी। यात्रियों ने उसके बारे में टीईटीई को बताया।

विज्ञापन
Kidnapping of student going to aunt house found in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बुआ के घर जाने के लिए निकले सातवीं के छात्र का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। ट्रेन से लेकर जाने जा रहे थे। ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर छात्र अपहर्ताओं को चकमा देने में कामयाब हो गया। यात्रियों की मदद से उसे देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले का रहने वाला राजन मौर्य (12) पुत्र रामभवन मौर्य कक्षा सात का छात्र है। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। राजन रविवार शाम करीब छह बजे बुआ के घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में दो युवक उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सरकारी पैसे की चाहत में पति की जगह पहचान वाले के साथ ले लिए फेरे, शादीशुदा महिला ने किया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवक राजन को लेकर गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचे और शाम सात बजे एन्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस(12522) में चढ़ गए। ट्रेन में भीड़ होने के चलते दोनों युवक राजन को दोनों हाथों से पकड़े हुए थे। रोने पर राजन के मुंह पर हाथ लगा दे रहे थे।

राजन की मानें तो वह शौचालय जाने के बहाने गया और भीड़ का फायदा उठाकर एक के बाद एक बोगी से होता हुआ एसी बोगी में चला गया। इसके बाद उसने रोते हुए यात्रियों को खुद के अपहरण की जानकारी दी। यात्रियों ने उसके बारे में टीईटीई को बताया। टीईटीई की सूचना पर देवरिया आरपीएफ ने ट्रेन के देवरिया सदर पहुंचने पर बच्चे को बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें: वसीयत करने से नाराज बेटे ने पिता को लाठी डंडे से बर्बरतापूर्वक पीटा, हुई मौत

आरपीएफ ने बालक से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग देर रात करीब दस बजे सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ ने बालक को उन्हें सौंप दिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया है कि एक बालक को ट्रेन से यात्रियों की सूचना पर बरामद किया गया है। बालक के अनुसार उसे दो लोग अपहरण करके ले जा रहे थे। ट्रेन से कोई अन्य युवक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed