{"_id":"64675f303b9467928007afbb","slug":"accused-of-molestation-and-death-of-an-elderly-person-sent-to-jail-in-gorakhpur-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेल में कटेगा जीवन: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में बुजुर्ग की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेल में कटेगा जीवन: किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में बुजुर्ग की हुई थी मौत
Fri, 19 May 2023 05:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 May 2023 05:10 PM IST
सार
कोटिया नायक गांव में सोमवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर धक्का देने से बुजुर्ग की मौत के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र गौड़ उर्फ संग्राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोला में छेड़खानी और बुजुर्ग की मौत का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के कोटिया नायक गांव में सोमवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर धक्का देने से बुजुर्ग की मौत के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र गौड़ उर्फ संग्राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात एक किशोरी से घर में घुसकर आरोपी ने छेड़खानी की थी।
शोर मचाने पर बगल के कमरे में सोए बुजुर्ग दादा जग गए और विरोध किए तो आरोपी ने धकेल दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी।