फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of kidnapping and Molested a teenager arrested in Gorakhpur

Gorakhpur News: किशोरी का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 03:15 PM IST
सार

किशोरी के गांव के पास का ही अफरोज छह जुलाई को उसका अपहरण कर दिल्ली ले गया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी की तलाश कर रहे परिजनों को जानकारी मिली कि उसे अफरोज अपने साथ ले गया है।

विज्ञापन
Accused of kidnapping and Molested a teenager arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला इलाके के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि आरोपी पर परिजनों का दबाव पड़ने पर वह किशोरी को सोमवार को बड़हलगंज में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी के गांव के पास का ही अफरोज छह जुलाई को उसका अपहरण कर दिल्ली ले गया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी की तलाश कर रहे परिजनों को जानकारी मिली कि उसे अफरोज अपने साथ ले गया है। इस बात की जानकारी उसके परिवार व रिश्तेदारों को भी थी।
विज्ञापन


किशोरी के परिवारवालों और गांववालों के दबाव में किशोरी को आठ जुलाई की शाम 6:30 बजे आरोपी बड़हलगंज के आंबेडकर चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित उसकी मां, बहन, मौसी-मौसा पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अफरोज को भर्रोह पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed