फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of grabbing four lakh rupees in the name of job

Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing four lakh rupees in the name of job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौरीचौरा। चौरीचौरा थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से जुड़े मामले आये। कुल 16 मामलों में एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। एक युवक ने नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। नायब तहसीलदार संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े मामलों को संबंधित लेखपालों और पुलिस को निस्तारण का निर्देश दिया गया।

समाधान दिवस में झंगहा थाना क्षेत्र के सिहोड़वा निवासी उमेश प्रसाद पुत्र रामजीत ने शिकायत करते हुए कहा कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार निगम पुत्र ओमप्रकाश ने नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न मद में चार लाख रुपये ले लिया। काफी लंबा समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो उसने अपने रुपयों को वापस करने को कहा तो हीलाहवाली करने लगा। ज्यादा दबाव बनाने पर चौरीचौरा थाना में रुपया वापसी के लिए एक लिखित समझौता भी किया। समय बीत जाने के बाद भी रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान सभासद प्रतिनिधि मुन्ना कुमार भुज, एसीओ चकबन्दी अनिल कुमार त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक प्रेमचन्द यादव, एसआई सुनील यादव, दिनेश कुमार, लेखपाल राकेश कुमार दुबे, दीपेंद्र कुमार सहित सभी राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed