फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of fraudulently creating an account on PhonePe and withdrawing Rs 3.53 lakh

Gorakhpur News: धोखे से खाते का फोन पे बनाकर 3.53 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप

Sat, 23 May 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently creating an account on PhonePe and withdrawing Rs 3.53 lakh
बडहलगंज। बेलसड़ा गांव निवासी मुखलाल यादव ने अपने ही गांव के पंकज यादव पर धोखे से उनके बैंक खाते से फोन पे बनाकर 3.53 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ा गांव के मुखलाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका यूको बैंक, मदरिया शाखा में खाता है। वे फोन पे का उपयोग नहीं करते हैं। आरोप है कि गांव का ही युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था और इसी दौरान उसने बिना जानकारी के उनके मोबाइल से फोन पे अकाउंट बना लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने खाते से कुल तीन लाख 53 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले का जानकारी तब हुई जब वे बृहस्पतिवार को बैंक में पासबुक प्रिंट कराने पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed