{"_id":"60052a148e052b5b940031b1","slug":"accused-of-forcibly-land-registered-in-return-for-looting-32-lakh-rupees-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 32 लाख रुपये लूट जाने पर बदले में जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 32 लाख रुपये लूट जाने पर बदले में जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप
Mon, 18 Jan 2021 11:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के एक कारोबारी के मुनीब के पुत्र ने 32 लाख रुपये लूट जाने पर बदले में पिता से जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस भी इसमें मददगार बनी है। मुनीब के पुत्र ने आईजीआरएस में शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी अपने मुनीब को लेकर थाने आए थे। उन्होंने मुनीब पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने बताया कि रुपये मांगने पर मुनीब लूट की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आजाद चौक निवासी रणधीर मिश्र ने आईजीआरएस में शिकायत की है। रणधीर का कहना है कि उनके पिता कारोबारी के यहां 12 साल से मुनीब का काम करते हैं। बीते नौ जनवरी को कई जिले से वसूली कर 32 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। रात दस बजे रुस्तमपुर में उतरे और पैदल घर की ओर आ रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सूचना देने पर कारोबारी अपने साथ पिता को लेकर थाने पहुंच गए। वहां पिता पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ बदसलूकी की गई। रुपये के बदले कारोबारी ने पिता पर अपनी जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। 12 जनवरी को कारोबारी पिता और मां को साथ लेकर गए चौरीचौरा में जमीन को जबरन रजिस्ट्री करा ली।
इस संबंध में थानेदार रामगढ़ताल ने बताया कि लूट जैसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।