फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of cheating 32.28 lakh in the name of land arrested

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 32.28 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 32.28 lakh in the name of land arrested
फोटो
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के शख्स ने दो लोगों से जमीन के नाम पर लिए रुपये, दिया किसी को नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक जालसाज ने जमीन के नाम पर दो अलग-अलग लोगो से 32.28 लाख रुपये लेकर हड़प लिया। आरोप है कि बैनामा करने की बात आई तो हीलाहवाली करने लगा। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा के खुटहन के टोला गड़रिया निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के हनुमंतनगर निवासी रामअवध ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र यादव उसके घर दूध देता था। उसने बताया की वह अपनी 30 डिस्मिल जमीन बेच रहा है। 37 लाख 50 हजार में सौदा तय हुआ। आरोप है कि 5 मई 2020 को पंकज कुमार और गोपाल पांडेय के सामने कुल 28 लाख 25 हजार नगद एवं खाते में दिया। बैनामा करने को कहा तो चकबंदी की बात कह हीलाहवाली करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी के गांव खुटहन यादव टोला के रहने वाला भागवत गौड़ का आरोप है कि वीरेंद्र यादव ने पांच साल पहले दूसरे की जमीन दिखाकर पड़ोसी विश्वनाथ व रामकेश यादव के सामने 3 लाख 93 हजार रुपये ले लिया। बैनामा करने की बात पर टाल मटोल करने लगा। छह माह का समय लेने के बाद भी ना तो रुपए वापस किया और ना ही बैनामा किया। इसने जंगल एकला नंबर दो डोला रे हरवा निवासी रामादेवी से जमीन के नाम पर 64,000 ले लिया, जिसका इकरारनामा करने के बाद मुकर गया। रामअवध एवं भागवत की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने सोमवार को जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed