{"_id":"66468880ff8e2a03f9098934","slug":"accused-junior-doctor-accused-patient-of-assault-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-560775-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरोपी जूनियर डॉक्टर ने मरीज पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरोपी जूनियर डॉक्टर ने मरीज पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
मरीज से मारपीट के मामले में आरोपी डॉक्टर ने जांच समिति के सामने दर्ज कराया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को मां-बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार आरोपी जूनियर डाॅक्टर राहुल गुप्ता ने जांच समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए युवक पर ही मारपीट व धक्का देने का आरोप लगाया। अब पीड़ित पक्ष का भी बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, प्राचार्य डाॅ. रामकुमार जायसवाल ने वरिष्ठ डाक्टरों व अधिकारियों की बैठक बुलाकर घटना की जानकारी ली और काॅलेज की छवि सुधारने के लिए सम्मिलित प्रयास के उपायों पर चर्चा की।
मंगलवार को मां के आंख का इलाज कराने आए युवक को जूनियर डॉक्टरों ने सीढि़यों से घसीटकर पीटा था। बीच बचाव करने गई मां को भी धक्का दे दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने आरोपी जूनियर डाॅक्टर राहुल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी थी। बृहस्पतिवार को जांच शुरू हो गई।
डाॅ. शैला मित्रा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में बतौर सदस्य डाॅ. बीएन शुक्ला व डाॅ. भूपेंद्र शर्मा भी शामिल हैं। आराेपी डॉक्टर को बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
वहीं डाक्टरों के साथ बैठक में प्राचार्य ने इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं और इससे कॉलेज की बिगड़ी छवि पर चर्चा करते हुए कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी है। जूनियर डॉक्टर मरीज और उनके तीमारदार से इस तरह का शालीन व्यवहार करें कि कहीं विवाद न हो। वहीं मरीजों को भी डॉक्टरों से सभ्य तरीके से पेश आने के लिए प्रेरित किया जाए।
इस बात पर आम सहमति बनी कि काॅलेज में मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है। प्राचार्य ने कहा कि यहां लोग उपचार कराने आते हैं। उपचार के साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इस तरह के मामलों में यदि जूनियर डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।