{"_id":"6ae118ccaca1e8254c0a4d95","slug":"accused-couple-arrested-in-connection-with-elderly-persons-death-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1499739-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन
- सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर दंपती पर प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप
- बक्शीपुर में दुकान के अंदर जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी 63 वर्षीय नजीर अहमद की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर में बुजुर्ग नजीर अहमद खान उर्फ पप्पू (63) मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नजीर ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले मोबाइल में करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने मकान मालिक और उनकी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही एसएसपी से मामले की जांच कराने की गुहार लगाई थी।
नजीर अहमद, आर्य कन्या स्कूल के पास सच्चिदानंद बैंड वाली गली में किराये की दुकान में हेयर सैलून चलाते थे। वह बक्शीपुर में एसबीआई के सामने के निवासी बताए गए हैं। उनके भतीजे शादाब खान के मुताबिक, रविवार अपराह्न तीन बजे सूचना मिली कि चाचा ने दुकान में जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह अचेत मिले। उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन को सोमवार को नजीर के मोबाइल में करीब डेढ़ मिनट का वीडियो मिला। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक और उनकी पत्नी दुकान खाली करने का दबाव बनाते थे। उन्होंने दुकान के पानी का पाइप तोड़ने और मकान मालिक की पत्नी की ओर से पहले छेड़खानी का आरोप लगाए जाने का भी जिक्र किया। नजीर ने वीडियो में कहा है कि उन्होंने कोतवाली थाने में साक्ष्य देकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने अपने खिलाफ कार्रवाई होने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी।
सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि नजीर की मौत के बाद सामने आए वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की विवेचना की। इसी दौरान मकान मालिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।